प्रकाशित करने का भाव मन में नहीं आने देना चाहिए:मुनि श्री - website

Breaking

BANNER 728X90

Wednesday, August 11, 2021

प्रकाशित करने का भाव मन में नहीं आने देना चाहिए:मुनि श्री

भीलुडा-मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज का भीलूड़ा गांव में वर्षायाेग चातुर्मास चल रहा है। बुधवार काे मौन साधना का सातवां दिन था। उन्होंने उदबोधन मे कहा  मैं अपनी गलती को स्वीकार करता हूं। आज तक जो मैंने पढ़ा, लिखा, सुना, वह दूसरों के लिए ही था, क्योंकि मन में यही रहता था कि जो कुछ मैंने पढ़ा है, सुना है, लिखा है, वह प्रकाशित हो जाए, दूसरों को बता दूं और न जाने क्या-क्या सोचता था।
आज चिंतन में सच्चाई का सामना हुआ और उसे स्वीकार करने की हिम्मत भी हुई कि आज तक मैं गलत था, क्योंकि मैं जिस मार्ग पर चल रहा हूं, वह तो स्वयं के कल्याण करने वाला मार्ग है। इसी बीच मेरी स्मृति में एक प्राचीन घटना याद आई कि भगवान आदिनाथ मुनि बनकर आत्म साधन कर रहे थे, उनके साथ उनके परिवार के लोग भी आत्म साधना में लगे हुए थे, पर उन सब में भगवान अदिनाथ का पोता मारीचि मिथ्या मत का प्रचार कर रहा था, फिर भी भगवान आदिनाथ ने उसे कोई उपदेश नहीं दिया, वह तो अपने में ही लीन थे। फिर मैं क्यों दूसरों के लिए पढ़ रहा था। मैं भी तो भगवान आदिनाथ के मार्ग पर चल रहा हूं। अपने पढ़े हुए ज्ञान में कुछ अंश को प्रकाशन और दूसरों को बताने की यात्रा में मैंने अपनी आत्मा के स्वभाव को कई बार छोड़ा है। न जाने कितनी बार दूसरों के प्रति राग-द्वेष का भाव हुआ और न जाने कितनी बार मैंने क्रोध अभिमान और लोभ किया और स्वयं को ही दु:ख मैं डाला है।
यह मैं धर्म के मार्ग में चलते हुए 20 वर्ष से अज्ञानता का काम कर रहा हूं। यही कारण रहा कि आज तक मैं अपने आप को नहीं संभाल पाया हूं, अर्थात मन, वचन और काया को स्थिर नहीं कर सका। भगवान आदिनाथ की कहानी ने तो मुझे अंदर तक हिलाकर रख दिया, मुझे अंदर ही अंदर पछतावा होने लगा कि कैसे अपनी भूल सुधार सकता हूं। घंटों निकल गए आंख बंद कर बैठा रहा, कई विचार आए, पर मन संतुष्ट नहीं हुआ, पर चिंतन में एक रास्ता दिखाई दिया कि जो पढ़ा है, पढ़ रहा हूं, उसको प्रकाशित करने का भाव मन में नहीं आने देने का पुरुषार्थ करूंगा।
           संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

No comments:

Post a Comment